नरेंद्र मोदी लेंगे बाढ़ का जायज़ा

इमेज स्रोत, AP
देश-दुनिया की ये ख़बरें आज सुरख़ियों में रहेंगी.
मोदी जाएंगे जम्मू-कश्मीर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बाढ़-प्रभावित जम्मू कश्मीर राज्य का दौरा करेंगे. इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने <link type="page"><caption> @PMOIndia</caption><url href="https://twitter.com/PMOIndia" platform="highweb"/></link> पर ट्वीट कर जानकारी दी है.
ट्वीट में लिखा है, "प्रधानमंत्री कल (रविवार को) जम्मू कश्मीर में हालात का जायज़ा लेने और बाढ़ की वजह से लोगों को आ रही मुश्किलों के बारे में जानने जाएंगे."
भारत-इंग्लैंड टी20

इमेज स्रोत, AFP
भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र ट्वेन्टी 20 मैच एजबैस्टन में खेला जाएगा.
पांच मैचों की एक दिवसीय श्रंखला भारत ने 3-1 से जीती जबकि पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ 3-1 से इंग्लैंड के नाम रही.
यूएस ओपन

इमेज स्रोत, Getty
साल के आख़िरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के महिला सिंग्लस फ़ाइनल में अमरीका की सरीना विलियम्स का मुक़ाबला डेनमार्क की कैरोलाइन वोज़नियाकी से होगा.
वैसे तो सरीना पाँच बार यूएस ओपन का ख़िताब जीत चुकी हैं. लेकिन अगर वे इस बार जीतीं, तो ये उनका लगातार तीसरा ख़िताब होगी. 2012 और 2013 का ख़िताब उनके ही नाम है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के क्लिक करें एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>




























