आज होगी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
आज दिन भर की प्रमुख घटनाओं में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा, इराक़ में मारे गए अमरीकी पत्रकार फोली को श्रद्धांजलि, भारत में इसराइली फ़िल्म फ़ेस्टिवल, वर्ल्ड स्ट्रीट डांस चैंपियनशिप के साथ ही होगा और भी बहुत कुछ.
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा

इमेज स्रोत, EPA
आख़िरकार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज होने जा रही है.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्रों का एक वर्ग भाषाई भेदभाव के तर्क पर सिविल एप्टीट्यूड टेस्ट (सी-सैट) रद्द किए जाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा टालने के लिए दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया है.
सुषमा स्वराज वियतनाम यात्रा पर

इमेज स्रोत, AFP
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अगले महीने होने वाली वियतनाम यात्रा से पहले आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिन की यात्रा पर वियतनाम जा रही हैं.
माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में विशेष रूप से बात होगी.
पणजी में इसराइली फ़िल्म फ़ेस्टिवल
गोवा की राजधानी पणजी में शनिवार से शुरू हुआ दो दिन का इसराइली फ़िल्म फेस्टिवल चल रहा है.
यहाँ फुटनोट, जेलीफिश, ब्रोकन विंग्स और द मैचमेकर जैसी मशहूर इसराइली फ़िल्में दिखाई जा रही हैं.
ब्रिटेन में वर्ल्ड स्ट्रीट डांस चैंपियनशिप

ब्रिटेन के ग्लासगो में आज वर्ल्ड स्ट्रीट डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में 30 देशों से अधिक के नर्तक शामिल हो रहे हैं.
एंगला मर्केल स्पेन यात्रा पर
जर्मनी की चांसलर एंगला मर्केल दो दिन की यात्रा पर स्पेन जा रही है जहां उनका प्रधानमंत्री मारीयानो राजॉय से मिलने का कार्यक्रम है. वहीं जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे चीन की यात्रा पर जाएंगे.
जेम्स फोली को श्रद्धांजलि

इमेज स्रोत, AP
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों द्वारा मारे गए अमरीकी पत्रकार जेम्स फोली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गृहनगर में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा. फोली के परिवार का कहना है कि यह सभा फोली को याद करने, उम्मीद और शांति के लिए है.
यूक्रेन का 23वाँ स्वतंत्रता दिवस
यूक्रेन आज अपना 23वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यूक्रेन की राजधानी किएफ़ में इस अवसर पर एक बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया जा रहा है. पूर्वी में यूक्रेन में रूस के हस्तक्षेप और रूस समर्थक अलगाववादियों के रुख़ के चलते यूक्रेन इन दिनों चर्चा में है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>




























