
दिग्विजय सिंह केजरीवाल की तुलना राखी से की
'आइटम गर्ल' के नाम से मशहूर राखी सावंत ने कहा है कि वे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की है.
उन्होंने कहा कि वे उनके खिलाफ कोर्ट भी जाएंगी. क्योंकि उन्होंने एक महिला का अपमान किया है.
दरअसल, हुआ ये कि ट्वीटर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से कर दी.
उन्होंने कहा कि राखी और केजरीवाल सिर्फ ‘एक्सपोज’ करते हैं उनके पास दिखाने-बताने को कुछ नहीं होता.
बुरे फंसे 'दिग्गी'
" वो जानते नहीं है मैं क्या कर सकती हूं. मैं वकील से बात कर रही हूं उन्हें कोर्ट में घसीटूंगी, क्योंकि उन्होंने एक महिला का अपमान किया है"
राखी सावंत, आइटम गर्ल
राखी की तुलना केजरीवाल से करके 'दिग्गी राजा' बुरे फंस गए हैं. राखी सावंत भड़क गई और उन्होंने कांग्रेस नेता को जमकर खरी-खोटी सुना दी.
मामला सिर्फ कही-सुनी तक ही नहीं रहा. ‘आइटम गर्ल’ राखी सावंत ने कहा है कि वो दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगी.
उन्होंने कहा है, "वो जानते नहीं है मैं क्या कर सकती हूं. मैं वकील से बात कर रही हूं उन्हें कोर्ट में घसीटूंगी, क्योंकि उन्होंने एक महिला का अपमान किया है.
राखी ने दिग्विजय से पूछा है कि वो अपना काम क्यों नहीं करते जो दूसरों को परेशान करते फिरते हैं.
कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट के जवाब में ये बातें लिखी थी हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी और खुद को उनका पुराना ‘फैन’ बताया है.








