दिग्विजय सिंह ने की नरेंद्र मोदी की रावण से तुलना
प्रकाशित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मोदी को 'विकास पुरुष' बताए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि विकास के मामले में रावण का भी 'ट्रैक-रिकॉर्ड' अच्छा था.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि दंभ की वजह से रावण का जो अंजाम हुआ, उसे सब जानते हैं, इसी तरह मोदी को भी ये बात समझना चाहिए.
नरेंद्र मोदी को इस तरह आड़े हाथों लेने से पहले दिग्विजय सिंह संजय जोशी के साथ सहानुभूति जता चुके हैं जिन्हें मोदी के विरोध की वजह से पार्टी से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है.



























