सलमान ने रंग डाला पूरे गांव को!

सलमान ख़ान और करीना कपूर
प्रकाशित

सलमान ख़ान नए साल में व्यस्त हैं अपनी फ़िल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में.

उनकी फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है मुंबई से नज़दीक करजात के एक गांव में जिसका नाम है हतलुनी.

सलमान ख़ान ने 2015 के आते ही इस गांव का पूरा नक़्शा ही बदल कर रख दिया. सलमान ने पूरे गांव को पेंट करवा दिया.

दिए तोहफ़े

सलमान ख़ान

इस गांव में ज़्यादातर घर मिट्टी और लकड़ी के बने हुए है जिसे देख सलमान ने उनके घरों को ख़ूबसूरत दिखाने के लिए उनके घरो को पेंट करवाया.

ख़ुद सलमान ख़ान ने भी कुछ घरो को पेंट किया. इस गांव में रहने वाली सभी महिलाओ को साड़ियां भी दी नए साल की ख़ुशी में और उनके बच्चों को फ़ुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित भी किया.

सलमान ख़ान जाते जाते न केवल इनका घर सजाकर कर गए बल्कि इन गांव वालों को कभी न भूलने वाली ख़ूबसूरत यादें दे गए.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)