आईसीसी रैंकिंग: कोहली दूसरे पायदान पर कायम

इमेज स्रोत, VIRAT KOHLI TWITTER
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं.
उनके बाद भारत के विराट कोहली नंबर दो और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला तीसरे स्थान पर हैं.
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्लेबाजों की सूची में अपना दूसरा स्थान कायम रखा है.

इमेज स्रोत, AFP
रोहित शर्मा एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गये हैं. शिखर धवन आठवें स्थान पर बने हुए हैं.
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पहली बार रैंकिंग में टॉप फाइव में पहुंचने में सफल रहे. पाकिस्तान के ख़िलाफ उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था.
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली 15 पायदान के फायदे से 33वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं.
पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज अहमद ने 21 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर 39वां स्थान हासिल कर लिया है.

इमेज स्रोत, Reuters
आईसीसी के अनुसार, कोहली के 813 अंक हैं.
एबी डिविलियर्स के 887 अंक हैं. दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 778 अंक हासिल किए हैं.
रोहित के 750 अंक हैं. शिखर धवन के 737 अंक हैं.
आईसीसी की इस वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब तक की अपनी सबसे ख़राब पोजिशन पर है.
इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज में 1-4 से हार के बाद पाक क्रिकेट टीम 86 प्वाइंट्स के साथ 9वीं पोजिशन पर आ गई है.

इमेज स्रोत, AP
वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 110 प्वाइंट्स के साथ तीसरी पोजिशन पर है.
आईसीसी की इस वनडे रैंकिंग में टॉप दस गेंदबाजों में एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है.
टॉप दस गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के चार गेंदबाज शामिल हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)































