वर्ल्ड टी-20: ज़िम्बाब्वे की जीत

प्रकाशित

वर्ल्ड टी20 के पहले क्वालीफाइंग मैच में ज़िम्बाब्वे ने हांगकांग को 14 रनों से हरा दिया.

ज़िम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए.

ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज़्यादा वूसी सिबांडा ने 59 रन बनाए. वहीं एल्टन चिगुम्बुरा ने 30 और मैल्कम वॉलर ने 26 रनों के साथ उनका अच्छा साथ दिया.

ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज़्यादा दो-दो विकेट डॉनल्ड ट्रिपानो और तेंदिआई चितारा ने लिए.

स्कोर का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम छह विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में 144 रन ही बना सकी.

हांगकांग की तरफ से सबसे ज़्यादा 53 रन जेमी एटकिन्सन ने बनाए. इसके अलावा अकेले तनवी अफज़न ही सम्मानजनक स्कोर कर सके. उन्होंने 31 रन बनाए.

तनवीर अफज़ल और ऐजाज़ ख़ान ने दो-दो विकेट चटकाए. वूसी सिबांडा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन आॅफ दि मैच चुना गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)