भारत ने श्रीलंका को एक विकेट से हराया

भारत कप
प्रकाशित

भारत ने श्रीलंका को एक विकेट से हरा दिया है. इसके साथ गुरूवार को पोर्ट ऑफ़ स्पेन हुए मैच के बाद भारत ने त्रिकोणीय सीरीज़ अपने नाम कर लिया है.

<link type="page"><caption> स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/sport/cricket/scorecard/88360" platform="highweb"/></link>

कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 52 गेंदों में 45 रन बनाया. भारत को जीत के लिए 202 रन बनाने थे जो उसने 49 ओवर और चार गेंदो में बना लिया.

उन्होंने आख़िरी ओवर में 15 रन बनाए.

धोनी-ईशांत शर्मा

धोनी ने टॉस जीते के बाद गेंदबाज़ी का फैसला किया था. श्रीलंका ने 48.5 ओवरों में 201 बनाए.

भारत को पहले 10 ओवरों में कोई बहुत सफ़लता नहीं मिल पाई. मैदान उबड़ खाबड़ था और भारत इन ओवरों में महज़ 26 रन ही जुटा पाया.

जब रोहित शर्मा 58 रन पर आउट हुए तो एक बार लगा कि भारत की पारी लड़खड़ा रही है लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने पारी का पूरा नज़ारा ही बदलकर रख दिया.

भारत की तरफ़ से रविन्द्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए. भूवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा और आर अश्विन को दो-दो विकेट हासिल हुए.