कॉंगों में बागियों पर हेलिकॉप्टरों से गोलीबारी

प्रकाशित

सुरक्षा परिषद के बंदूकों से लैस हेलिकॉप्टरों ने पूर्वी कॉंगों में बागियों पर गोलीबारी की है जिनका नेतृत्व तुटसी कर रहे हैं.

सुरक्षा परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि एम23 बागियों पर हमला गोमा शहर के उत्तर में किया गया जो रवांडा की सीमा के निकट है.

पत्रकारों का कहना है कि सुरक्षा परिषद के सुरक्षा बलों का कॉंगों में इस तरीके से हमला करना काफी असाधारण है.

पिछले सप्ताह बागियों ने हमला कर के सुरक्षा परिषद के कर्मचारियों को अपना अड्डा खाली करने पर मजबूर कर दिया था.