ब्लैकबेरी को घाटा, पाँच हजार नौकरियाँ जाएँगीं

प्रकाशित

ब्लैकबेरी फ़ोन बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने कहा है कि वह पाँच हजार कर्मचारियों की छँटनी करेगी.

कंपनी का कहना है कि उसे पहली तिमाही में आधे अरब से ज्यादा का नुक़सान हुआ है और ये उसके अनुमान से बहुत ज्यादा बुरा है.

कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा वह अगले जेनरेशन के फोन लॉन्च को वर्ष 2013 तक के लिए टाल रही है.

एक समय था जब आरआईएम कनाडा की सबसे ज्यादा लाभ अर्जित करने वाली कंपनी थी लेकिन स्मार्टफोन आने के बाद से कंपनी का ग्राफ नीचे जा रहा है.