यूरोप के दौरे पर सू ची जेनेवा पंहुची
प्रकाशित
बर्मा की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची 24 सालों में अपने पहले यूरोपीय दौरे पर जेनेवा पंहुच गई हैं.
गुरुवार को वो अंतरराष्ट्रीय मजदूर संघ को संबोधित करेंगी.
उसके बाद वो बर्न में स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री दिदिए बर्कहॉल्टर से भी मुलाकात करेंगी.
अपने दो हफ्तों के इस दौरे पर सू ची नॉर्वे भी जाएंगी जहां वो 1991 में उन्हें मिले नोबेल पुरुस्कार को औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगी.
सू ची इंग्लैंड, फ्रांस और आयरलैंड का दौरा भी करेंगी



























