अफगानिस्तान: नैटो हवाई हमले में कई की मौत

प्रकाशित

पूर्वी अफगानिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि नैटो के एक हवाई हमले में एक ही परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं.

पकतिया प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि मारे गए लोगों में एक मां और उसके बच्चे शामिल थे.

उनके मुताबिक इन लोगों के गाँव पर हवाई बमबारी की गई.

नैटो के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पूर्वी अफगानिस्तान में नैटो के नेतृत्व वाली सेना की एक मुठभेड़ हुई थी और उसके बाद बाद हवाई सहायता भी ली गई.