रूस: यूनाईटेड रशिया पार्टी के नए नेता बनेंगे दिमित्री मेदवदेव

प्रकाशित

रूस की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी 'यूनाईटेड रशिया पार्टी' आज अपने नए नेता के नाम की घोषणा करने वाली है. ऐसा मुमकिन है नए नेता के तौर पर प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवदेव के नाम की घोषणा होगी.

यूनाईटेड रशिया पार्टी को पिछले साल दिसंबर में हुए विवादित संसदीय चुनावों में एक तिहाई सीटों का नुकसान हुआ था.

रुस स्थित बीबीसी संवाददाता का कहना है कि 'यूनाईटेड रशिया पार्टी' इस समय संकट के दौर से गुजर रही है.

रशिया यूनाईटेड पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार आगामी क्षेत्रीय चुनावों से पहले पार्टी का पुनर्गठन करना बेहद जरूरी है.