दलाई लामा के जहर देने के आरोप को चीन किया ने खारिज

प्रकाशित

तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को जहर देकर मारने की साजिश रचने के आरोप से चीन ने इनकार किया है.

दलाई लामा ने ब्रिटेन के एक अखबार को बताया था कि उन्हें चेतावनी मिली है कि चीन तिब्बती महिलाओं को ज़हर का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दे रहा है.

दलाई लामा का कहना है कि इन महिलाओं के बालों और स्कार्फ़ में ज़हर होगा और ये भक्तों के भेष में आशीर्वाद लेने आएँगी ताकि उन्हें छूकर नुकसान पहुँचा सकें.

इस पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं.

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दलाई लामा पर आरोप लगाया है कि वे धर्म की आड़ में पृथकतावादी गतिविधियां चला रहे हैं.