तेलंगाना मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा
प्रकाशित
अलग तेलंगाना राज्य को लेकर हुए हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा में प्रश्न काल शुरू होते ही तिलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर खड़े हो गए और अलग तेलंगाना की मांग करने लगे.
नारे लगाते हुए ये लोग स्पीकर के सामने आ गए. हंगामे को देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.



























