काहिरा में सऊदी अरब के दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन

प्रकाशित

मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित सऊदी अरब के दूतावास के बाहर मिस्र के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

ये प्रदर्शनकारी मिस्र के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील की रिहाई की मांग कर रहे हैं जिसे सऊदी अरब में बंधक बनाकर रखा गया है.

खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला का अपमान करने के लिए अहमद अल गिजावी को एक साल के कारावास और बीस कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है.

गिजावी को सऊदी अरब में तब गिरफ्तार कर लिया गया था जब वे हज के लिए वहां गए थे.

इसकी वजह से मिस्र के लोगों में बहुत आक्रोश है. मिस्र के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वे गिजावी की रिहाई के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं.