जूपे : सीरिया पर लगे प्रतिबंधों ने मुद्रा भंडार को आधा किया
प्रकाशित
फ्रांस के विदेश मंत्री अलांज जूपे ने कहा है कि सीरिया सरकार पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों ने उसके विदेशी मुद्रा भंडार को आधा कर दिया है.
पेरिस में अरब और पश्चिमी अधिकारियों के सम्मेलन में जूपे ने चेताया कि दमिश्क मे प्रशासन इन प्रतिबंधों को हटाने के सक्रिय कोशिश कर रहा है.
उन्होंने इसे रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की बात कही.



























