अफगानिस्तान से तयशुदा समय से पहले सेना हटाएगा ऑस्ट्रेलिया
प्रकाशित
ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष से अफगानिस्तान से अपनी सेना हटाना शुरु करेगा और उसका लक्ष्य 2013 के अंत तक वहां से अपनी पूरी सेना हटाना है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने ये घोषणा अगले महीने शिकागो में अफगानिस्तान पर होने वाली नैटो गोष्ठी से पहले की.
यानी ऑस्ट्रेलियाई सेना तयशुदा समय से एक साल पहले अफगानिस्तान से हट जाएगी. लेकिन जूलिया गिलार्ड का कहना था कि अफगान सेना समय से पहले देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होगी.
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी भी अफगानिस्तान से अपनी सेना तयशुदा समय से पहले 2013 के अंत तक हटाने की बात कर चुके हैं.



























