'बहरीन में मानवाधिकारों का उल्लंघन जारी'
प्रकाशित
मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि तमाम वादों और आश्वासनों के बावजूद बहरीन में सरकार द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन जारी है.
एमनेस्टी ने अपने बयान में कहा है " कोई इस गलतफहमी में ना रहे कि बहरीन का मानवाधिकार संकट समाप्त हो गया है. यहाँ हुए सुधार बहुत ही सतही हैं."
पिछले साल बहरीन में पैदा हुए राजनितिक संकट में 40 लोग मारे गए थे और 1600 लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे.



























