लालू यादव की बेटी अनु्ष्का करेंगी हरियाणा के मंत्री के बेटे से शादी

प्रकाशित

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में उर्जा मंत्री अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव यादव से होगी.

दोनों 24 अप्रैल को परिणय सूत्र में बँधेंगे. पीटीआई के मुताबिक बारात अजय सिंह के मूल स्थान रेवाड़ी से आएगी और माना जा रहा है कि कई बड़े राजनेता इस शादी में शिरकत करेंगे.

चिरंजीव राव हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनके पिता रेवाड़ी से छह बार विधायक रह चुके है.