आपराधिक मुक़दमे के ख़िलाफ़ एस्सार और लूप की याचिका

प्रकाशित

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले की अभियुक्त एस्सार और लूप कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके सीबीआई की विशेष अदालत में आपराधिक मुक़दमा चलाए जाने के ख़िलाफ़ चुनौती दी है.

जस्टिस जीएस सिंघवी के नेतृत्व वाले पीठ में याचिका दायर करते हुए उन्होंने कहा है कि चूंकि कंपनियों और उनके अधिकारियों के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत कोई आरोप नहीं है इसलिए उनका मुक़दमा सीबीआई की अदालत में नहीं चलना चाहिए.

इन दोनों कंपनियों से दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट से इस दिशा में निर्देश मांगें.