ब्राज़ील:हवाई अड्डों के सुधार के लिए अरबों डॉलर के क़रार
प्रकाशित
वर्ष 2014 में विश्व फ़ुटबॉल कप की मेज़बानी करने वाले ब्राज़ील ने अपने तीन हवाई अड्डों के सुधार के लिए अरबों डॉलर के क़रार किए हैं.
साओ पाओलो स्टॉक एक्सचेंज में की गई नीलामी में ये क़रार ब्राज़ील की बड़ी कंपनियों को दिए गए. ये कंपनियां विदेशी ठेकेदारों के साथ काम करेंगी.
लेकिन स्टॉक एक्सचेंज के बाहर मज़दूर संघों ने प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि निजी क्षेत्र को बड़े क़रार देने से सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरियों को ख़तरा पैदा होगा.
20 वर्षों की अवधि वाले इन क़रारों में साओ पाओलो के मुख्य हवाई अड्डे और ब्रासीलिया तथा कंपीनाज़ के छोटे हवाई अड्डों के सुधार का काम शामिल है.



























