आयरलैंड सरकार की फे़सबुक को हिदायत

प्रकाशित

आंकड़ों की सुरक्षा वाले आयरलैंड के सरकारी विभाग अधिकारियों ने फे़सबुक से कहा है कि वे सूचना को निजी रखे जानी वाली अपनी प्रणाली को बेहतर बनाएं.

आयरलैंड में फे़सबुक के लेखा परीक्षण के बाद इस तरह की हिदायत दी गई है.

दुनिया भर में इंटरनेट पर फे़सबुक का इस्तेमाल करने वाले क़रीब अस्सी करोड़ लोग हैं.

हालांकि अमरीका और कनाडा के फे़सबुक उपभोगताओं के निजी आंकड़े सुरक्षित रखने का काम फे़सबुक आयरलैंड इकाई से होता है और इसी के चलते उसे सरकार से यह हिदायत मिली है.

इस लेखा परीक्षण में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि फे़सबुक को अपना इस्तेमाल करने वाले लोगों को उनकी निजी सामग्री के सुरक्षित रखने की प्रक्रिया के बारे में और ज़्यादा जानकारी देनी चाहिए.