सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप का मिस्र ने किया विरोध

प्रकाशित

मिस्र ने कहा है कि वह सीरिया में किसी भी बहाने विदेशी हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करता है.

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सीरिया में एकता मिस्र की नीति की प्राथमिकता है.

मिस्र ने सीरिया से अरब की पहल को लागू करने के लिए कहा है ताकि सीरिया को निलंबन करने का फैसला वापिस लिया जा सके.

शनिवार को मिस्र में आपातकालीन बैठक के बाद अरब लीग ने सीरिया की सदस्या पर रोक लगा दी थी.