फ़लस्तीन और इसराइल के बीच बैठक
प्रकाशित
इसराइल और फ़लस्तीनी वार्ताकारों ने शांति प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के लिए मुलाक़ात करने का फ़ैसला किया है.
दोनों के बीच ये बैठक लगभग एक साल के बाद होगी.
जॉर्डन का कहना है कि मंगलवार को जॉर्डन में होने वाली ये बैठक शांति बहाली के लिए इसराइल और फ़लस्तीन के बीच सीधी बातचीत शुरू करने के लिए एक गंभीर प्रयास है.
मध्य-पूर्व में शांति बहाली के लिए गठित समूह के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल होंगे.
फ़लस्तीन और इसराइल के बीच शांति प्रक्रिया सितंबर 2010 में समाप्त हो गई थी जब इसराइल ने फ़लस्तीनी इलाक़ो में यहूदियों को बसाने पर लगी रोक को उठा लिया था.



























