बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी. बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी.
यह अपने आप अपडेट होता रहेगा.
ताज़ा पेज देखें विपक्षी दलों ने कहा है कि मुबारक के इस्तीफ़ा देने तक वो किसी बातचीत में हिस्सा नहीं लेंगे.
बीबीसी संवाददाता जॉन सिंपसन का कहना है कि संभवत प्रदर्शनकारी एक बार फिर शुक्रवार को ज़ोर लगाएंगे.
प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं.
ओबामा ने कहा कि मिस्र में बदलावों को नहीं रोका जा सकता है.
ओबामा ने कहा है कि मिस्र में बदलाव सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण होने चाहिए.
ओबामा ने कहा कि आनेवाले दिन मिस्र के लिए मुश्किल होंगे लेकिन वहां के लोग इन चुनौतियों का सामना कर लेंगे.
ओबामा ने तीस मिनट तक होस्नी मुबारक से फ़ोन पर बात की.
बराक ओबामा ने मुबारक से कहा कि बदलाव शांतिपूर्ण हो और अभी हो.
बराक ओबामा ने मुबारक के एलान के बाद वाशिंगटन में बयान दिया.
मुबारक का एलान सत्ता में बने रहने की चाल--सीएनएन के अनुसार अल बारादेई का बयान
सेना ने भीड़ पर काबू करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं.
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया.
अलेक्ज़ैंड्रिया शहर में मुबारक समर्थक और विरोधियों के बीच झड़प.
कुछ अधिकारियों ने बीबीसी संवाददाता से कहा--मुबारक का एलान बहुत थोड़ा और बहुत देर से.
अमरीका से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं.
जनता ने मुबारक भागो, मुबारक जाओ के नारे लगाए.
अगला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ूंगा--होस्नी मुबारक
मुबारक ने कहा विपक्ष ने देश के स्थायित्व को ख़तरे में डाला है.
सरकारी टीवी पर मुबारक ने कहा ये प्रदर्शन राजनीतिक ताक़तों की साज़िश है.
मुबारक को गद्दी छोड़ देनी चाहिए--अम्र मूसा, अरब लीग के सेक्रेटरी जनरल
ठंड बढ़ी, लोगों की संख्या कम हुई तहरीर चौक पर--बीबीसी संवाददाता.
ओबामा ने मुबारक से अगला चुनाव नहीं लड़ने को कहा है--न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार.
अल अरबिया ने इन ख़बरों का सूत्र नहीं बताया है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अल अरबिया के अनुसार होस्नी मुबारक एलान करने जा रहे हैं कि वो अगले चुनाव में गद्दी छोड़ देंगे लेकिन चुनाव तक सत्ता में बने रहेंगे.
अल अरबिया टीवी का ये भी कहना है कि उप-राष्ट्रपति ओमर सुलेमान ने विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात शुरू कर दी है.
अल अरबिया टीवी चैनल पर अभी अभी जारी एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति होस्नी मुबारक देश को संबोधित करेंगे.
काहिरा में एक न्यायाधीश अमजद हेकल ने बीबीसी को बताया--ये प्रदर्शन राजनीति से हटकर है. ये देशभक्ति जैसा कुछ है. आज हर कोई आवाज़ उठा सकता है.
अमरीका के वरिष्ठ राजनेता जॉन केरी ने कहा है कि होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़ देनी चाहिए.
ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि वो मिस्र के नए उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान से बात करेंगे
मिस्र में अमरीका के राजदूत ने मोहम्मद अल बारादेई से बात की.
मुस्लिम ब्रदरहुड ने कहा है कि वो अंतरराष्ट्रीय चिंताओं से वाकिफ़ हैं और इसलिए विरोधों में मुखर नहीं हैं.
तहरीर चौराहे में एक जगह राष्ट्रपति का पुतला भी लटकाया गया
जॉर्डन में प्रधानमंत्री को हटाया गया..ट्यूनीशिया और मिस्र के जनआंदोलन का प्रभाव बढ़ता दिखता है
तहरीर चौक पर एक बैनर- जनता सरकार से न डरे..सरकार डरे जनता से
पूरे काहिरा में दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सबकुछ बंद, लाखों लोग तहरीर चौराहे पर
मिस्र के सरकारी टेलीविज़न पर मुबारक समर्थक प्रदर्शन दिखाए जा रहे हैं.
लिस डूसेट- चौक पर बड़ी कंपनियों के सीईओ भी लेकिन नाम नहीं बताते मगर कहते हैं वो भी बदलाव चाहते हैं
तहरीर चौक पर तिल धरने की जगह नहीं बची है.. लोगों का सैलाब उमड़ रहा है
मिस्र में प्रदर्शनों का असर मिस्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है
तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा कि होस्नी मुबारक को लोगों की मांग सुननी चाहिए
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के अनुसार प्रदर्शनों में अब तक 300 लोग मरे हैं
सरकारी टेलीविज़न पर तहरीर चौराहे पर जमा लोग नहीं दिखाए गए
तहरीर चौराहे पर बना मीडिया कैंप, प्रदर्शनकारी अपने वीडियो और मोबाइल फोटो जमा कर रहे हैं
बीबीसी संवाददाता पॉल डैनहर के अनुसार तहरीर चौक पर करीब 50 हज़ार लोग जमा
तहरीर चौक पर लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
लोगों की चेकिंग हो रही है और चेक करने वाले हैं आम नौजवान, सुरक्षा नाके और साइनबोर्ड भी लगे
बीबीसी संवाददाता लिस डूसेट- तहरीर चौक पर लोग कतार में जमा हो रहे हैं
तहरीर स्कवायर पर प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग की संभावना
पत्रकारों के ब्राडकास्ट उपकरणों के छीने जाने की खबर है
मिस्र के दूसरे सबसे बड़े शहर एलेक्ज़ेड्रिया में हज़ारों लोग प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर जमा हैं.
बीबीसी संवाददाता टिम विलकॉक्स का कहना है कि हज़ारों प्रदर्शनकारी काहिरा के तहरीर स्क्वायर पर इकट्ठा हो गए हैं.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख ने कहा है कि वो मिस्र की आर्थिक सहायता करने के लिए तैयार है.
एएफ़पी के अनुसार मिस्र के 50 ग़ैर सरकारी संगठनों ने राष्ट्रपति मुबारक से पद छोड़ देने की अपील की है.
अमरीका, भारत, कनाडा, चीन ने अपने नागरिकों को वहां से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मिस्र में मौजूद हज़ारों विदेश नागरिक देश से निकलने की कोशिश कर रहे हैं.
बीबीसी संवाददाता जॉन लायन का कहना है कि युवा बड़ी संख्या में प्रदर्शन के लिए जमा हो रहे हैं.
एक प्रदर्शनकारी अम्र घर्बिया ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के वर्ल्ड टुडे कार्यक्रम में बताया कि 8 से 10 हज़ार लोगों ने तहरीर स्क्वायर पर रात बिताई.
राष्ट्रपति मुबारक ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के उद्देश्य से देश के गृहमंत्री को भी बर्ख़ास्त कर दिया है.
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वो प्रदर्शनकारियों की मांग को सही मानती है.
प्रदर्शनों के बाद से सेना के कुछ दस्ते प्रदर्शनकारियों के प्रति नर्म रूख अपनाते देखे गए हैं.
बीबीसी के सुरक्षा विश्लेषक फ़्रैंक गार्डनर का कहना है कि मिस्र की सेना की सबसे पड़ी परीक्षा है कि यदि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए तो उन्हें बलप्रयोग करना पड़ सकता है.
लेकिन फ़िलहाल उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो बलप्रयोग नहीं करेंगे.
प्रदर्शनकारियों ने अपील की है कि 10 लाख से ज़्यादा लोग सड़कों पर उतरें.
राजधानी काहिरा में सैनिकों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.
प्रदर्शनकारी तहरीर स्क्वायर से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे.
प्रदर्शनकारी राजधानी काहिरा के तहरीर स्क्वायर में जमा होने शुरू हो गए हैं.
बीबीसी के सुरक्षा विश्लेषक फ़्रैंक गार्डनर का कहना है कि सेना के सामने बड़ी दुविधा है कि वो एक अलोकप्रिय राष्ट्रपति का साथ देती रहे या फिर उनसे सत्ता छोड़ देने को कहे.
काहिरा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफ़रातफ़री का माहौल है.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने कहा है कि उन्हें डर है कि मिस्र की बागडोर किसी इस्लामी गुट के हाथ में चली जाएगी.
पिछले सात दिनों के प्रदर्शन में अब तक 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.
मिस्र के नवनियुक्त उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान ने सभी राजनीतिक दलों से बातचीत शुरू करने को कहा है.
जानकारों को लगता है कि राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के दिन गिने चुने हैं.
प्रदर्शनकारियों ने अपील की है कि 10 लाख से ज़्यादा लोग सड़कों पर उतरें.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सेना का बयान होस्नी मुबारक के लिए बहुत बड़ा धक्का है.
सेना ने कह दिया है कि वो प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बलप्रयोग नहीं करेगी.
मिस्र में मंगलवार को राष्ट्रपति होस्नी मुबारक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है.















