'अज़हर को माफ़ नहीं किया'

प्रकाशित

अपनी आगामी फ़िल्म 'राज़ रिबूट' के लिए बीबीसी से बात करते हुए फ़िल्म स्टार इमरान हाशमी कहते हैं कि अब मैं ऐसी कोई फ़िल्म नहीं करूंगा जिसकी कहानी से मैं पूरी तरह से संतुष्ट ना हो जाऊँ. फिर भले ही मुझे बिना काम घर पर बैठना पड़े.

इमरान की पिछली फ़िल्म फ़्लॉप हुई थी. इस बारे में उनका कहना है कि कोर्ट से निर्दोष साबित होने के बावजूद लोगों ने अज़हर को अब तक माफ़ नहीं किया है.

बीबीसी के लिए उनसे बात की है फ़िल्म पत्रकार संजय मिश्रा ने.