बीबीसी न्यूज़मेकर्स

प्रकाशित

इस बार बीबीसी न्यूज़मेकर्स में मिलिए भारत प्रशासित कश्मीर की पहली महिला फुटबॉल कोच और रेफरी नादिया निगहत से.

श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में हर दिन शाम पाँच बजे नादिया कोच की यूनिफॉर्म में आकर यहाँ दर्जनों फुटबॉल खेलने वाले लड़कों की कोचिंग कराती हैं, जबकि लड़कियों की कोचिंग श्रीनगर के अमर सिंह स्कूल में होती है.

जम्मू कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन की महिला टीम की तरफ से नादिया ने दो बार राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया है.