दिल्ली में अफ़ग़ानी खाने का स्वाद

प्रकाशित

दिल्ली में कुछ अफ़ग़ान महिलाएं हफ़्ते में दो से तीन बार अफ़ग़ानिस्तान का खाना बनाती हैं और उसे बेचकर पैसे कमाती हैं.

कुछ अफ़ग़ान महिलाओं ने 'इल्हाम' की शुरुआत की जिसमें इनकी मदद की यूएनएचसीआर और एक ग़ैर सरकारी संगठन 'ऐक्सेस' ने.

इस समूह में औरतें हफ़्ते में दो से तीन बार अफ़ग़ान खाना बनाती हैं और उसे दफ़्तरों और दूतावासों में बेचकर पैसे कमाती हैं.