हर साल सर्दियों में दुनिया भर से भारत आते हैं प्रवासी पक्षी
इमेज कैप्शन, भारत के अलग-अलग राज्यों और पड़ोसी देशों से बड़ी तादाद में प्रवासी पक्षी अरब सागर के तट पर पहुँचे हैं.
इमेज कैप्शन, मुंबई तट पर समुद्री गलों का झुंड. ये पक्षी हर साल सर्दियों में भारत पहुँचते हैं. ठंड खत्म होते-होते वसंत के मौसम में वो फिर अपने ठिकाने पर लौट जाते हैं.
इमेज कैप्शन, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रणबीर सिंह पोरा में प्रवासी पक्षी घराना वेटलैंड में.
इमेज कैप्शन, साइबेरिया से बड़ी तादाद में प्रवासी पक्षी हर साल घराना वेटलैंड पहुँचते हैं.
इमेज कैप्शन, घराना वेटलैंड कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू से 35 किमी दूर है. यह प्रवासी पक्षियों के आकर्षण का केंद्र है.
इमेज कैप्शन, भारत में दो-एक महीने बिताकर वे देश लौटते हैं या आगे बढ़ जाते हैं. सितंबर-अक्तूबर के दौरान ये पक्षी आते हैं और फ़रवरी-मार्च के दौरान लौट जाते हैं.
इमेज कैप्शन, सितंबर से लेकर मार्च तक देशभर में छोटे से लेकर बड़े जलाशयों और समुद्र तटों पर हज़ारों प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं.