तस्वीरों मेंः दुनिया भर में नए साल की धमक

सिडनी ओपरा हाउस और हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजियां
इमेज कैप्शन, सिडनी ओपरा हाउस और हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजियां
प्रकाशित

नए साल 2016 के स्वागत में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित दुनिया के कई हिस्सों में जश्न शुरू हो चुके हैं. आतिशबाजियां, नाच, गाने, परेड...और भी बहुत कुछ.

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्काई टावर पर पुराने साल के जाते हुए पल में भीड़ ने लेज़र शो और आतिशबाज़ी का आनंद उठाते हुए नए साल को गले लगाया.

नए साल के समारोह में वहां करीब 25,000 लोग एकत्र हुए हैं.

जबकि ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी की फूटती रंग-बिरंग रोशनी में सिडनी हार्बर आधी रात में जगमगा उठा.

यहां नए साल के लिए हो रही पार्टियों और आयोजनों में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.

ऑकलैंड में स्काई टावर पर रंग बिरंगी आतिशबाजी.
इमेज कैप्शन, ऑकलैंड में स्काई टावर पर रंग बिरंगी आतिशबाजी.

न्यूजीलैंड ने भी नए अंदाज में 2016 का स्वागत किया है.

इधर फ्रांस में न्यू ईयर के मौके पर स्वागत के लिए इकट्ठा हुई भीड़ की सुरक्षा के लिए एक लाख के ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

ताईवान के ताईपेई में 101 गगनचुंबी इमारतें आतिशबाजी की रोशनी से जगमगाती हुई.
इमेज कैप्शन, ताईवान के ताईपेई में 101 गगनचुंबी इमारतें आतिशबाजी की रोशनी से जगमगाती हुई.

उम्मीद है कि राजधानी पेरिस में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होंगे. पिछले महीने हुए चरमपंथी हमले के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लोग जुटेंगे.

लेकिन सावधानी बरतते हुए यहां हमेशा की तरह आतिशबाजी नहीं की जाएगी.

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर नए साल के लिए परेड.
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर नए साल के लिए परेड.

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में भी नए साल के मौके पर हमलों की आशंका के कारण आतिशबाजी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. हमले करने की कथित साज़िश से जुड़े छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

न्यूयॉर्क के टाईम स्क्वायर पर नए साल के जश्न की धूमधाम.
इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क के टाईम स्क्वायर पर नए साल के जश्न की धूमधाम.

अन्य यूरोपीय देशों में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर के मौके पर पारंपरिक तैराकी के लिए जुटे लोग.
इमेज कैप्शन, स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर के मौके पर पारंपरिक तैराकी के लिए जुटे लोग.

ब्रसेल्स में नए साल के समारोह और आतिशबाजी रद्द करने के अलावा पेरिस, लंदन, बर्लिन और मास्को सहित कई दूसरे शहरों में भी सुरक्षा के उपाय किए गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>