सत्तर और अस्सी के दशक में न्यूयॉर्क में दीवारों पर भित्तिचित्र आम बात हुआ करती थी.
इमेज कैप्शन, 1970 और 80 के दशक में मार्था कूपर और हेनरी शैलफैंट ने न्यूयॉर्क में भित्तिचित्रों की तस्वीरें खींची थीं. ये चित्र शहर के सबवे पर बनाए गए थे.
इमेज कैप्शन, शुरुआत में इन दोनों फ़ोटोग्राफ़रों ने अकेले काम शुरू किया, लेकिन एक दिन दोनों की मुलाक़ात हो गई और उन्होंने एक साथ काम करने का फैसला किया और 1984 में ये चित्र एक क़िताब 'सबवे आर्ट' की शक्ल में सामने आए.
इमेज कैप्शन, अस्सी के दशक के अंत तक ग्राफ़िटी का चलन बंद हो गया क्योंकि न्यूयॉर्क परिवहन निकाय ने क़ानून कड़े कर दिए और चित्रकारों के लिए ट्रेन यार्ड तक पहुंच मुश्किल हो गई. इसके अलावा पेंट रेजिस्टेंट कोटिंग की वजह से भित्तिचित्रों की मियाद छोटी हो गई और इस तरह वो जल्दी ही ओझल होने लगे. इन चित्रकारों के नाम हैं, डूरो, डोज़े, मेयर 139, शाई 147, डेज़, लेडी पिंक और क्रैश जम्पिंग आफ़ द ईस्ट रिवर पार्क एम्फ़िथियेटर, मैनहटन, 1981.
इमेज कैप्शन, इनमें कुछ आर्टिस्ट अमरीका और यूरोप में रह रहे हैं, कुछ ने जेल में समय बिताया और इनमें से एक पुलिसकर्मी बन गया और कुछ की मृत्यु हो गई. अब कला अपनेआप में मुख्यधारा में शामिल हो गई है और अब यह शहरों की दीवारों तक सीमित नहीं रही. यह तस्वीर किसी अनजान कलाकार ने 1981 में बनाई और मार्था ने इस तस्वीर को खींचा.
इमेज कैप्शन, मार्था कूपर के लिए, ग्राफ़िटी उनके समय में न्यूयॉर्क का अहम हिस्सा हुआ करता था. यह तस्वीर डेज़ की है. डेज़ अपने बेसबॉल बैट के साथ मैनहट्टन में 1982 में.
इमेज कैप्शन, मार्था कूपर कहती हैं कि उन्हें इन भित्तिचित्रों की तस्वीरें लेने के लिए बहुत इंतज़ार करना पड़ता है, रोशनी और टाइमिंग का बहुत बारीक ख्याल रखना पड़ता है.
इमेज कैप्शन, हेनरी शैलफैंट एक भित्तिचित्र को कई कोणों से देखने की कोशिश करते थे. वो पहले एक के बाद एक कई तस्वीरें लेते और फिर अपने स्टूडियो में आकर उन्हें जोड़ते थे.
इमेज कैप्शन, हेनरी के अनुसार, किसी सुंदर चित्र को बहुत सुंदर और कलात्मक ढंग से खींचने में मेरी दिलचस्पी ज़्यादा रहती है.