इमेज कैप्शन, 1908 में पेरिस मोटर शो में एक हिस्सा एयरक्राफ़्ट के लिए भी दिया गया. लेकिन एयरक्राफ़्ट को समर्पित पहला शो ग्रैंड पैलैस में 1909 में हुआ जिसमें क़रीब एक लाख दर्शक और 380 प्रस्तोता शामिल हुए.
इमेज कैप्शन, 1926 तक नागरिक विमानों कि संख्या सैन्य विमानों से ज़्यादा हो गई. साथ ही विदेशी विमान निर्माता ख़ासकर जर्मनी और ब्रिटेन के, भी इसमें शामिल होने लगे.
इमेज कैप्शन, 1930 के शो में दिखाया गया ब्लेरियाट 12. तस्वीर में एसपीएडी 91 बाइप्लेन भी दिखाई दे रहा है.
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर 1934 के एयर शो की है. पहले कई सालों तक ये शो ग्रैंड पैलेस में होता था. 1953 में इसका आयोजन स्थल ले बोर्गेट एयरपोर्ट कर दिया गया.
इमेज कैप्शन, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पेरिस एयर शो का आयोजन नहीं हुआ. ये दोबारा 1946 में शुरू हुआ.
इमेज कैप्शन, 1957 की ये तस्वीर शो के बढ़ते स्तर को दिखाती है. शो में शामिल होने वाले एयरक्राफ़्ट का आकार भी हर साल बढ़ता ही जा रहा था. इसलिए शो का आयोजन स्थल बदलना एक मजबूरी थी.
इमेज कैप्शन, 1969 तक निजी विमान, हेलीकॉप्टर, सैन्य एयरक्राफ़्ट के साथ सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड जेट्स भी इस शो में शामिल हो गए.
इमेज कैप्शन, जून, 1973 में रूस का बनाया टुपोलेफ़ टीयू-144 शो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें सवार छह लोगों समेत नौ अन्य आम लोग मारे गए. कई अन्य लोग दुर्घटना में घायल भी हुए. रूस ने इसे कॉनकॉर्ड के जवाब में बनाया था.
इमेज कैप्शन, एयरबस बनाने वाली कंपनियाँ पूरे यूरोप में फैल गई थीं और विमानों के कल-पुर्जे ढोने के लिए एक नई तरीके की जरूरत थी. 1995 के शो में बेलुगा का आगाज हुआ.
इमेज कैप्शन, साल 2005 में 46वें एयर शो के उद्घाटन के अवसर पर प्रदर्शन करता यूरोफ़ाइटर.
इमेज कैप्शन, साल 2005 का ख़ास आकर्षण था एयरबस ए380, जब इसने पहली बार जनता के सामने उड़ान भरी.
इमेज कैप्शन, साल 2013 के एयर शो में शामिल होते हुए राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद. उनके पीछे दिख रहा है एरियाने 5 रॉकेट.