दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुए...

प्रकाशित

नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता में आई तस्वीरें.

साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, पिछले साल नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता में 18,000 से ज़्यादा एंट्री आई थीं. स्लावेक कोज़द्रास ने यह तस्वीर केप टाउन के क्लिफ़टन तट पर ली है जिसमें लड़के समुद्र में छलांग मार रहे हैं.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, इस प्रतियोगिता में निम्न श्रेणियों में तस्वीरें भेजी जा सकती हैः ट्रेवलर पोट्रेट्स, आउटडोर सीन, सेन्स ऑफ़ प्लेस, और स्पान्टेनियस मूमेंट. हॉवर्ड सिंग्लेटन सही समय और सही जगह पर थे तभी वो ये तस्वीर ले पाए जब यह ऑक्सपेकर जम्हाई लेते हुए हिप्पो से दूर जा रहा था.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, एन्डर्स एंडर्सन नीदरलैंड्स में वूरहाउट के नज़दीक टूलिप के खेतों की यह तस्वीर भेजी है. एक पक्षी की नज़र से तस्वीर लेने के लिए एंडरसन ने एक ड्रोन का इस्तेमाल किया.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, एलन गिचिगी की तस्वीर के केंद्र में एक महिला है जो रोज़ की तरह ध्यान लगाने के लिए किट मिकाए पर चढ़ रही है. पश्चिमी केन्या के किसुमु से पश्चिम में बना चट्टानों का चट्टा करीब 40 मीटर ऊंचा है.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, जेसेन टी ने कैलिफ़ोर्निया के मोहावी मरुस्थल की एक कोहन झील की इस इस तस्वीर को बनाया है.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, आशित देसाई ने तमिलनाडु में कावेरीपट्टिनम त्यौहार के लिए तैयार हो रही एक लड़की की तस्वीर भेजी है.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, फ़ोटोग्राफ़र शॉन ऐन्श कहते हैं, "पश्चिमी नॉर्वे के नज़दीक पहाड़ी सड़क ट्रॉलस्टिगेन है. किस्मत से मैं गर्मियों में दो महीने वहां रहा था. एक दिन मैंने देखा कि घाटी में कोहरा भर रहा है. मैं तुरंत गाड़ी लेकर उस सड़क पर गया और गर्मियों की शाम में सूर्य को अस्त होते हुए कैमरे में कैद किया, जबकि घाटी में कोहरा मचल रहा था."
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया में सूर्योदय के समय तैराकी के रिवाज़ की तस्वीर लेने के लिए मैसिमो रूमी को सुबह जल्दी उठना पड़ा.
साल 2015 की नेशनल जियोग्राफ़िक ट्रैवलर फ़ोटो प्रतियोगिता
इमेज कैप्शन, टोक्यो में मेगुरोगावा नदी में साकुरा (चेरी खिलने का समय) का उत्सव मनाते हुए मोटोकी यूमूरा. इस प्रतियोगिता में 30 जून, 2015 तक एंट्री भेजी जा सकती है. इसके ग्रैंड-प्राइज़ विजेता को कोस्टा रिका और पनामा नहर में नैशनल ज्यॉगराफ़िक फ़ोटो एक्सीपीडिशन का मौका मिलेगा.