क्या ईसाइयों की चिंता सही?
प्रकाशित
पंजाब में उग्रवाद के वक़्त वहां के पुलिस प्रमुख रह चुके जुलियो रिबेरो ने गिरजाघरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर कहा है कि वो अपने देश में ही एक परदेसी सा महसूस करते हैं.
कई प्रमुख ईसाइयों ने भी घर वापसी जैसी मुहिम पर आक्रोश व्यक्त किया है. क्या ईसाई गिरिजाघरों में तोड़फोड़ को बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं या फिर उनकी चिंताएं सही हैं?
इंडिया बोल में शामिल हुए दिल्ली कैथोलिक डायोसीज़ के फ़ादर इमैन्युएल और विवेकानंद इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के केजी सुरेश.