इमेज कैप्शन, भारी बर्फ़बारी होने के पूर्वानुमान के बाद न्यूयॉर्क सिटी और अमरीका के उत्तर पूर्व के इलाकों को बर्फ़बारी के बाद बंद कर दिया गया है. टाइम्स स्कवायर पर बर्फ़ के गोले बनाकर खेलते लोग.
इमेज कैप्शन, उपरी वायुमंडल में हवा के दबाव को बेहतर तरीके से समझने के लिए नासा ने सोमवार को चार रॉकट लाँच किए. ये है उनमें से एक रॉकेट.
इमेज कैप्शन, कनाडा की रॉयल कनेडियन मॉउटिड पुलिस के अधिकारी अपने एक सहयोगी डेविड वेन के अंतिम संस्कार में भाग लेते हुए. कांस्टेबल डेविड वेन और उनके सहयोगी को एक कसीनो में गोली मारी गई थी.
इमेज कैप्शन, एंटोनोव एयरलाइंस के एन-225 मृया विमान में टैंक को लादा जा रहा है. इसे दुनिया का सबसे बड़े विमान माना जाता है.
इमेज कैप्शन, फ्रांस के पेरिस में साल 2015 के लिए होने जैमबटिस्टा वैली स्प्रिंग समर फैशन समारोह से पहले कैमरे के लिए पोज़ करती दो मॉडल.
इमेज कैप्शन, लियों में हुए फूड शो में वर्ल्ड कप ऑफ पेस्ट्रीज का फ़ाइनल मुकाबला जीतने के बाद जश्न मनाते इटली की टीम के सदस्य.
इमेज कैप्शन, रुस की येनिसयेय नदी में मछली पकड़ने का आनंद उठाता एक व्यक्ति. यहां तापमान -30 डिग्री सेल्सियस है.