जब बीच पर घोड़ों ने लगाई रेस

प्रकाशित

तस्वीरों के ज़रिए जानिए दुनिया भर में बीते चौबीस घंटों में क्या कुछ हुआ.

नेपाल की राजधानी काठमंडू के एक पुराने शहर भक्तापुर में गेंहू साफ़ करती एक महिला.
इमेज कैप्शन, नेपाल की राजधानी काठमंडू के एक पुराने शहर भक्तापुर में गेंहू साफ़ करती एक महिला.
चीन की राजधानी बीजिंग में मज़दूरों को सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण देने वाली संस्था का कहना है कि हर महीने निर्माण के काम में लगे क़रीब 1000 मज़दूरों को तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है.
इमेज कैप्शन, चीन की राजधानी बीजिंग में मज़दूरों को सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण देने वाली संस्था का कहना है कि हर महीने निर्माण के काम में लगे क़रीब 1000 मज़दूरों को तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है.
वेल्स में शुक्रवार को नेटो सम्मेलन का आखिरी दिन था. फ्लाईपास्ट के दौरान नेटो के महासचिव एंडर्स फो रासमुसेन, अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन.
इमेज कैप्शन, वेल्स में शुक्रवार को नेटो सम्मेलन का आखिरी दिन था. फ्लाईपास्ट के दौरान नेटो के महासचिव एंडर्स फो रासमुसेन, अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन.
अमरीका के लॉस एंजलिस में महिला कॉमेडियन जोएन रिवर्स को श्रद्धांजलि दी गई. वे 81 साल की थीं. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
इमेज कैप्शन, अमरीका के लॉस एंजलिस में महिला कॉमेडियन जोएन रिवर्स को श्रद्धांजलि दी गई. वे 81 साल की थीं. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
लंदन में एक व्यक्ति को पुलिस ने उस वक़्त मार गिराया जब वो जबरन एक घर में घुस आया. इस व्यक्ति ने इस मकान में रह रही महिला को चाकू से भी डराया. अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है.
इमेज कैप्शन, लंदन में एक व्यक्ति को पुलिस ने उस वक़्त मार गिराया जब वो जबरन एक घर में घुस आया. इस व्यक्ति ने इस मकान में रह रही महिला को चाकू से भी डराया. अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है.
चीन में खंभे पर लगे बिजली और संचार के तारों को ठीक करता एक व्यक्ति.
इमेज कैप्शन, चीन में खंभे पर लगे बिजली और संचार के तारों को ठीक करता एक व्यक्ति.
वॉशिंगटन डीसी के दी यार्डस पार्क में रात्रि भोज का आनंद लेते लोग. सफेद कपड़े पहनकर आए 1000 से ज़्यादा दंपतियों ने इस रात्रि भोज का लुत्फ़ उठाया.
इमेज कैप्शन, वॉशिंगटन डीसी के दी यार्डस पार्क में रात्रि भोज का आनंद लेते लोग. सफेद कपड़े पहनकर आए 1000 से ज़्यादा दंपतियों ने इस रात्रि भोज का लुत्फ़ उठाया.
आयरलैंड में लेटाउन रेसिस में भाग लेते घुड़सवार.ये रेस एक साल में एक बार होती है. नियमों के अनुसार ये रेस बीच पर होती है.
इमेज कैप्शन, आयरलैंड में लेटाउन रेसिस में भाग लेते घुड़सवार.ये रेस एक साल में एक बार होती है. नियमों के अनुसार ये रेस बीच पर होती है.