नेपाल में कैसे बनी ईद और ग्लासगो में क्यों रो पड़े एंडी टर्नर. देखिए तस्वीरों में.
इमेज कैप्शन, नेपाल की कश्मीरी मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा करती महिलाएं.
इमेज कैप्शन, अर्जेंटीना में बच्चों के खिलौने बनाने वाली फ़ैक्टरी में एक गुड़िया के सिर पर पानी डालता कर्मचारी. अर्जेंटीना में देश की बदहाल अर्थव्यवस्था की वजह से कई कंपनियों को अपना काम समेटना पड़ रहा है.
इमेज कैप्शन, ग्लासगो में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इंग्लैंड के एंडी टर्नर 110 मीटर हर्डल पूरी न कर पाने के दुख में ट्रैक पर ही बैठ गए.
इमेज कैप्शन, कपड़ो के दुकान पर लगे शीशों में आप सीरिया के शरणार्थियों की परछाई देख सकते हैं. ये लोग जॉर्डन स्थित अपने शरणार्थी कैंप जा रहे हैं
इमेज कैप्शन, यूक्रेन की सेना की तरफ से की गई भारी बमबारी के बार केंद्रीय डोनेट्स्क में घर का जायज़ा लेता एक व्यक्ति.
इमेज कैप्शन, ये व्यक्ति इसराइल की तरफ़ से किए गए हमले में जल कर राख हो रहे ईधन टैंकों की ओर इशारा कर रहा है.
इमेज कैप्शन, टोक्यो में एक शेफ़ ईल मछली को ग्रिल करता हुआ. यहां नेशनल ईल महोत्सव मनाया जाना है. इस दिन ईल मछली बेचने वाले रेस्तरां रिकॉर्ड दर पर कारोबार करते हैं.