'हीरोपंती' की सक्सेस पार्टी!

प्रकाशित

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म 'हीरोपंती' लोगों को काफ़ी भाई. पिता जैकी श्रॉफ़ ने ख़ुशी में जश्न का आयोजन किया. देखिए कौन कौन आया इस पार्टी में.

रवीना टंडन और अनिल ठड्डानी
इमेज कैप्शन, 'मोहरा', 'अंदाज़ अपना अपना' और 'दूल्हे राजा' की अभिनेत्री रवीना टंडन भी इस पार्टी में शरीक़ हुईं. वो आईं अपने पति अनिल ठड्डानी के साथ.
जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ़
इमेज कैप्शन, बेटे की सफलता से सबसे ज़्यादा ख़ुशी होती है मां-बाप को. अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की सफलता से फूले नही समा रहे अभिनेता जैकी श्रॉफ़ और आयशा श्रॉफ़.
साजिद नाडियाडवाला
इमेज कैप्शन, किसी भी फ़िल्म की कामयाबी की सबसे ज़्यादा ख़ुशी होती है उस फिल्म के निर्माता को. ज़ाहिर है साजिद नाडियाडवाला भी 'हीरोपंती' की कामयाबी से काफ़ी खुश हैं.
सुनील शेट्टी
इमेज कैप्शन, पार्टी में अभिनेता सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी के साथ. सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी भी जल्द ही बॉलीवुड में आ रही हैं.
सलमान ख़ान
इमेज कैप्शन, बॉलीवुड में नए चेहरों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सलमान ख़ान टाइगर श्रॉफ़ और कृति शैनॉन का मनोबल बढ़ाने पहुंचे. साथ में निर्माता साजिद नाडियाडवाला.
डैनी डेंज़ोंग्पा
इमेज कैप्शन, अभिनेता डैनी डेंज़ोंग्पा अपने बेटे रिन्ज़िंग डेंज़ोंग्पा के साथ आये टाइगर श्रॉफ़ को बधाई देने. रिन्ज़िंग डेंज़ोंग्पा और टाइगर श्रॉफ़ काफ़ी अच्छे दोस्त हैं.
आमिर ख़ान
इमेज कैप्शन, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर ख़ान ने भी जैकी श्रॉफ़ की इस पार्टी की शान बढ़ाई. कृति शैनॉन और टाइगर श्रॉफ़ के साथ उन्होनें कई फ़ोटोज़ खिंचवाए.
चंकी पाण्डेय
इमेज कैप्शन, फ़िल्म 'तेज़ाब' के अपने किरदार 'मुन्ना' से प्रख्यात हुए अभिनेता चंकी पाण्डेय पत्नी भावना के साथ आए.
अभिनेत्री पूनम ढिल्लन
इमेज कैप्शन, मात्र 16 साल की उम्र में 'यंग मिस इंडिया' का खि़ताब जीतने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लन आईं अपने बेटे अनमोल थकेरिया के साथ.
तिघ्मान्शु धुलिया
इमेज कैप्शन, 'हासिल' और 'साहब बीवी गैंगस्टर' के निर्देशक तिगमांशु धूलिया भी अभिनेता जैकी श्रॉफ़ की इस सक्सेस पार्टी में आए.