सिंदूर जात्रा... वसंत के स्वागत का नेपाली इश्टाइल

प्रकाशित

वसंत के आगमन और हिंदू नववर्ष के स्वागत के लिए नेपाल में सिंदूर जात्रा निकाली गई. इसमें आमतौर पर महिलाओं के श्रृंगार के पदार्थ में पुरुष रंगे नज़र आए.

नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, नेपाल के भक्तपुर में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य और वसंत के आगमन पर सिंदूर जात्रा निकाली गई.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, यात्रा में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ पूरे क़स्बे में लोग पारपंरिक वाद्य यंत्रों की छाप पर नाचते-गाते हुए चले.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, रास्ते भर वसंत और हिंदू नववर्ष का स्वागत सिंदूर छिड़ककर किया गया.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, विक्रमी संवत के अनुसार 31 मार्च से हिंदू नववर्ष 2071 शुरू हो गया है.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, बच्चों के लिए तो सभी मौके खेलने के होते हैं फिर ऐसे त्यौहार में वह पीछे कैसे रहें जिसमें बड़े भी मस्ती के रंग में डूबे हुए हैं.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर नाचता एक व्यक्ति.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, उत्सव के दौरान ख़ुशी में नाचता एक व्यक्ति. इस दिन रंग-गुलाल का भी जम कर प्रयोग होता है.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, यात्रा में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ पूरे क़स्बे में लोग पारपंरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नाचते-गाते हैं.
नेपाल सिंदूर जात्रा
इमेज कैप्शन, जो नाच-गा नहीं सकते वह भी मस्ती में वाद्य यंत्र बजाकर उत्सव में शामिल नज़र आए.