गैब्रियल गार्सिया: एक युग का अंत
प्रकाशित
लातिन अमरीका में ग़रीबी और हिंसा के बीच से गैब्रियल गार्सिया मार्केज़ ने अपने काम के ज़रिए अलग दुनिया रची. टीकाकार उनके काम को मैजिक रियलिज़्म की संज्ञा देते थे. ख़ुद ग्रैब्रियल का कहना था कि वे लातिन अमरीका में आम जीवन की वास्विकता को दिखाते हैं.