घर लौटने को तड़पते... अज़रबैजान के रिफ़्यूजी

प्रकाशित

अज़रबैजान में नागोरनो-काराबाख़ संघर्ष के चलते बेघर हुए लोगों की ज़िंदगी को फ़ोटोग्राफ़र एड काशी ने कैमरे में कैद किया है. यह लोग बीस साल बाद भी निर्वासन पर नजबूर हैं.

अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, अज़रबैजान के नागोरनो-काराबाख़ पहाड़ी क्षेत्र में अज़रबैजान और अर्मेनिया मूल के लोगों के बीच संघर्ष चल रहा है. अर्मेनियाई लोग यहां की आबादी में बहुलता से हैं और उन्हें अर्मेनिया का समर्थन भी प्राप्त है. इस संघर्ष के चलते बेघर हुए लोगों की ज़िंदगी को फ़ोटोग्राफ़र एड काशी कैमरे में दर्ज कर रहे हैं.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, एड काशी कहते हैं, "मैंने देखा कि पश्चिमी अज़रबैजान में इस संघर्ष के चलते विस्थापित हुए क़रीब दस लाख अज़ेरी हैं. ये लोग अपने घर वापस लौटने को तड़प रहे हैं." इस तस्वीर में 72 साल के तैमूर अमीरोवल और उनकी 35 वर्षीय बहू हिजरा अग़जाबेदी में रोटियां तैयार कर रहे हैं. तैमूर के बेटे और पोते की मौत हो चुकी है.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, साल 1988 में सोवियत शासन ख़त्म होने के बाद अज़रबैजान की सेनाओं और अर्मेनियाई अलगाववादियों के बीच एक खूनी संघर्ष शुरू हुआ. 1994 में दोनों के बीच एक संधि होने पर स्वतंत्र राज्य को अर्मेनियाइयों को सौंप दिया गया.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, इस संघर्ष के दौरान करीब 30,000 लोग मारे गए और क़रीब दस लाख अपना घर छोड़कर भाग गए. इनमें से कुछ शरणार्थी अग़जाबेदी क़स्बे के क़रीब सरकार द्वारा बनाए गए इन नए घरों में रहते हैं.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, 47 वर्षीय येगना गंबार्ली (शीशे में दिख रही) एक साल के ओरहाम को पकड़े हुए हैं. वह 21 साल के मुरगन और तीन साल की लैला के साथ घर से भागी थीं. ये अब अग़दाम कस्बे में अन्य हज़ारों शरणार्थियों के साथ रहते हैं.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, काशी बताते हैं, "अर्मेनियाई सैनिकों की अग्रिम पंक्ति से सिर्फ़ 200 किलोमीटर दूर ओर्टा गरवांड गांव में फ़ारिज़ बदालोव अपने नौ साल के बेटे की यादों के साथ रहने को मजबूर हैं, जो अग़दाम कस्बे के ज़रा बाहर एक अर्मेनियाई निशानेबाज़ की गोली का शिकार हो गया था."
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, क़रीब 13,000 शरणार्थी टैक्सटा कोर्पु गांव में रहते हैं. इसका मतलब होता है लकड़ी का पुल. यह लोग मूलतः नागोर्नो-काराबाख़ के लाचिन के रहने वाले हैं.
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, काशी कहते हैं, "मैंने उन बुजुर्गों के रोने की आवाज़ें सुनी हैं जो अपने ख़ूबसूरत और शांत पहाड़ी घरों में लौटना चाहते हैं जहां वह पले-बढ़े थे. मैं युवा पीढ़ी के असमंजस की आवाज़ें भी सुनता हूं जो सीमित संभावनाओं और मुश्किल परिस्थितियों के बीच जिंदगी गुज़ार रहे हैं."
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, वह कहते हैं, "दुनिया में इतने सारे संघर्ष चल रहे हैं जो असंख्य शरणार्थियों और आंतरिक विस्थापितों की भीड़ तैयार कर रहे हैं. इन सब अनसुलझी, लटकती जा रही परिस्थितियों के बारे में भूलना कितना आसान है."
अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़
इमेज कैप्शन, काशी कहते हैं, "मेरी इच्छा है कि इस काम से इन लोगों की ओर थोड़ा ध्यान जाए, इन्हें इंसान माना जाए और इनका सम्मान बहाल हो. इसके साथ ही काम शुरू हो ताकि एक दिन इनके सपने पूरे हो सकें." एड काशी के प्रोजेक्ट 'अनरिज़ॉव्लड ड्रीम्सः अज़रबैजान रिफ़्यूजीज़ एंड आईडीपीज़' लंदन के बार्ज हाउस स्ट्रीट पर ओक्सो गैलेरी में 9 अप्रैल से शुरू हो गई है.