धीरे-धीरे... आहिस्ता-आहिस्ता...

प्रकाशित

चीजें ऐसे ही बढ़ती हैं. बड़ी हो जाती हैं. यही प्रकृति का नियम है और यह हमेशा से होता आया है. पाठकों की तस्वीरों इसी फलसफे को बयान करती हैं.

बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, बीबीसी अक्सर अपने पाठकों की भेजी तस्वीरें प्रकाशित करता रहता है. ये तस्वीरें एक तयशुदा थीम पर होती हैं और इस बार की थीम है 'ग्रोथ' यानी किसी चीज का विकास. उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के लीथम सेंट एन्स के सागर तट पर ली गई ये पहली तस्वीर डेविड ब्रैडबरी ने भेजी है.
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, डंकन मैकाफार्टी कहते हैं, "काम खत्म कर घर पहुँचने के बाद मैं अपने कैमरे से खेलने के लिए उत्सुक था. कमरे में मैंने मशरूम थीम वाली लाइट स्टैंड देखी और अपने कपबोर्ड के सहारे ये प्रयोग कर दिया. इस तस्वीर से विकास की संकल्पना को अच्छी तरह से समझा जा सकता है."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, इरेने वांकियोटिस कहती हैं, "इंसान के हाथ वक्त के साथ साथ उसके सफर की कहानी को बयान करते हैं और मेरे नजरिये में ये किसी के व्यक्तिगत विकास से लेकर उसके शरीर के उम्रदराज होने तक की दास्तान कहते हैं. जब ये तस्वीर ली गई थी तब मेरी दादी माँ कोई 90 बरस की रही होंगी. उनके जन्म की वास्तविक तारीख के बारे में हमें ज्यादा मालूमात नहीं है."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, एरी कोश्किनेन कहती हैं कि उनका तीन साल का बेटा अभी से साइन बोर्ड पढ़ने की कोशिश कर रहा है.
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, विक्टर वोइस्की कहते हैं, "मैक्सिको के सागर तट पर मैं इस कुत्ते से मिला था."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, कैथरीन हिल कहती हैं, "तस्मानिया के ताकरीन जंगलों में मैंने लकड़ी पर ये अजीबोगरीब फफूंद देखी थी जो कि विकसित हो रहे थे."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, नैंसी वीन समनेर कहती हैं, "घर में उगाए सफ़ेद किशमिश."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर के बारे में जेनी डाउनिंग कहती है, "मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि पोश्ते के बारे में ऐसा क्यों कहा जाता है लेकिन इसे देखने के बाद एहसास हुआ कि ये फट कर बाहर आ रहा है."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड में पाए जाने वाले एक खास तरह के पौधे 'फ़र्न' के बारे में ट्रेसी रॉबिलार्ड कहती हैं, "बसंत की सुनहरी धूप में एक पौधा आहिस्ता आहिस्ता खुल रहा है."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, अन्ना सोबोट्का कहती हैं, "ये पेड़ चट्टानों पर भी विकसित हो गया." तस्वीर यूटा के आर्कीज़ नैशनल पार्क में ली गई थी.
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, सिलविया तंतार्डिनी कहती हैं, "ये तस्वीर लुगानो झील के किनारे ली गई थी. यहाँ की प्राकृतिक छटा बेहद मनोरम है और वे लम्हे बहुत खूबसूरत थे."
बीबीसी पाठकों की भेजी तस्वीरें
इमेज कैप्शन, और ये आखिरी तस्वीर भेजी है गैरथ विडोसन ने. वे इस तस्वीर के जरिए बताना चाहती हैं कि ज्यादा लंबे होने के भी कुछ खतरे होते हैं.