तूफ़ान आया और अपने पीछे छोड़ गया बर्बादी के निशान. कई लोग मारे गए और जो बच गए, अब मदद की बाट जोह रहे हैं.
इमेज कैप्शन, मध्य फिलीपींस से चक्रवाती तूफ़ान हैयान को गुज़रे पांच दिन हो गए हैं और ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जिन्हें मदद की ज़रूरत है.
इमेज कैप्शन, हालात ये हैं कि लोग मलबे में खाने लायक चीज़ तलाश रहे हैं और इसी वजह से लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं.
इमेज कैप्शन, फिलीपींस को अपनी सेना, सरकार और विदेशों से भी मदद मिल रही है. लेकिन ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि मदद वहां तक नहीं पहुंच पा रही है जहां इसे पहुंचना चाहिए.
इमेज कैप्शन, राहत में जुटे सैनिकों और अन्य एजेंसियों का कहना है कि उन्हें दूर-दराज इलाकों में पहुंचने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
इमेज कैप्शन, लेयटे प्रांत में मौजूद बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि लोग भूखे हैं और उनमें गुस्सा बढ़ रहा है.
इमेज कैप्शन, कुछ जगहों पर लाशें सड़ रही हैं और बदबू से बचना मुश्किल हो रहा है.
इमेज कैप्शन, भोजन, दवा और छत की तलाश में हज़ारों लोग यहां से बाहर निकलने के बेताब हैं.
इमेज कैप्शन, लेकिन हवाई जहाज़ में जगह कम है और लोग अधिक. इसलिए बाकी लोग अभी भी फंसे हुए हैं.