मक़बूल फिदा हुसैनः बिसरी यादें

प्रकाशित

आज मक़बूल फ़िदा हुसैन की 98वीं जन्मतिथि है. उनका जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में 17 सितंबर 1915 को हुआ था.

वे भारत के पिकासो थे. आधुनिक चित्रकला को उन्‍होंने प्रगतिशील अर्थ दिए, बड़ा बाज़ार दिया.

हिंदू देवी-देवताओं की विवादित पेंटिंग के कारण भारत के चरमपंथी संगठनों ने उन्हें धमकी दी थी. इसलिए साल 2006 में ही वे भारत से चले गए थे.

हिंदी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बड़े प्रशंसक एमएफ़ हुसैन ने उन्हें लेकर गज गामिनी नाम की फ़िल्म भी बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने तब्बू के साथ एक फ़िल्म मीनाक्षी: अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज़ बनाई थी.