तस्वीरों में क़ैद धड़कता मचलता जीवन

प्रकाशित

टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता के इस साल के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है. आठ लोगों को इस बार विजेता चुना गया है, उनकी तस्वीरों में देखिए धड़कता-मचलता जीवन.

टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में इस साल आठ लोगों को अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया है. दिमा गैवरीश के प्रोजेक्ट इंशाल्लाह में अफ़गानिस्तान पर सोवियत और अमरीकी कब्ज़े की तस्वीरें हैं.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, चार अमरीकी और चार जापानी फोटोग्राफ़रों को इस प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया. इन लोगों का चयन इस आधार पर किया गया कि उन्होंने अपने "देश की सीमा से परे जाकर किस तरह कलात्मकता को तरजीह दी है." एलिज़ाबेथ मोरन की ये तस्वीर एक पोर्नोग्राफ़ी कंपनी के सेट की है.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, ग्रेग सैगल ने स्टेट ऑफ़ द यूनियन में दो दिलचस्प दौर को अपने काम की थीम बनाया है. इसमें उन्होंने गृह युद्ध और समकालीन जीवन में व्यवसायीकरण के पहलुओं को समेटने की कोशिश की है. ये चित्र वर्जिनिया के स्पॉटसेल्वेनिया काउंटी की जिसमें ओल्ड टेलीग्राफ रोड पर रॉबर्ट ली हॉज़ अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, जूली ग्लासबर्ग का जन्म पेरिस में हुआ लेकिन वे इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर काम करती हैं. उनके प्रोजेक्ट का नाम है बाइक किल. इसमें उन्होंने ऊंची साइकिलों की संस्कृति को अपने काम का विषय बनाया है और इसमें तो साइकिल से जुड़ी लड़ाई की प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया है.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, आयूमी टनाका का जन्म जापान में हुआ है लेकिन अब वे न्यूयॉर्क में काम करती हैं. उनके प्रोजेक्ट का नाम है हाइड एंड सीक. वे त्रिआयामी मीडिया और फोटोग्राफ़ी के माध्यम से कल्पना लोक की कहानियों से जुड़े संस्मरणों को जीवंत रखने की कोशिश कर रही हैं.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, तोरू शिहोमी के प्रोजेक्ट का नाम है नेचर ऑफ़ सिविलाइज़ेशन. इस प्रोजेक्ट के तहत शिहोमी ने उन तकनीकों पर काम किया है जो अपनी खोज के बाद प्रकृति में शामिल होती चली गई.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, ताकाहिरो केनेयामा ने अपने प्रोजेक्ट व्हाइल लीव्स आर फ़ॉलिंग में उन चार महिलाओं के जीवन और उनके परिवारों में आने वाले बदलावों को आधार बनाया है जिन्होंने ताकाहिरो को पाल पोसकर बड़ा किया. मसलन, ये तस्वीर ताकाहिरो की मां की है जो शाइज़ोफ्रेनिया की मरीज़ हैं.
टोक्यो इंटरनेशनल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता 2013
इमेज कैप्शन, योजो तकादा के प्रोजेक्ट रिफॉर्मेट की प्रदर्शनी 72 गैलरी, टोक्यो में 8 सितंबर, 2013 तक लगी हुई है. इसके अलावा उनके इस प्रोजेक्ट की तस्वीरों की प्रदर्शनी यूनाइटेड फोटो इंडस्ट्रीज़ गैलरी, न्यूयॉर्क में 5 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी.