कहां हो रही है इफ्तार की तैयारी?

प्रकाशित

दुबई में रमज़ान के मौके पर विदेशी मुस्लिम कामगारों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं. देखिए हफ्ते भर की तस्वीरें.

रुस में एक प्रदर्शनकारी को पकड़ती पुलिस. ये प्रदर्शनकारी विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्नी को पांच साल जेल की सज़ा सुनाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था, हालांकि अदालत के फैसले के एक दिन बाद ही विपक्ष के नेता को रिहा कर दिया है.उनकी सजा के खिलाफ की गई अपील अभी अदालत विचाराधीन है.
इमेज कैप्शन, रुस में एक प्रदर्शनकारी को पकड़ती पुलिस. ये प्रदर्शनकारी विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्नी को पांच साल जेल की सज़ा सुनाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था, हालांकि अदालत के फैसले के एक दिन बाद ही विपक्ष के नेता को रिहा कर दिया है.उनकी सजा के खिलाफ की गई अपील अभी अदालत विचाराधीन है.
यूरोप में सबसे ऊंचे रेत के टीले पिलात पर चढ़ते लोग.ये टीला पश्चिमी फ्रांस में स्थित है.
इमेज कैप्शन, यूरोप में सबसे ऊंचे रेत के टीले पिलात पर चढ़ते लोग.ये टीला पश्चिमी फ्रांस में स्थित है.
कांगो के पूर्वी शहर गोमा में विद्रोहियों और सेना के बीच हुई भारी लड़ाई के बाद सुरक्षित जगहों पर भागते परिवार.
इमेज कैप्शन, कांगो के पूर्वी शहर गोमा में विद्रोहियों और सेना के बीच हुई भारी लड़ाई के बाद सुरक्षित जगहों पर भागते परिवार.
दुबई में रमज़ान के पवित्र महीने में विदेशी मुस्लिम कामगारों के लिए मुफ्त इफतार की सुविधा दी गई है.
इमेज कैप्शन, दुबई में रमज़ान के पवित्र महीने में विदेशी मुस्लिम कामगारों के लिए मुफ्त इफतार की सुविधा दी गई है.
नीदरलैंड में स्थित वासेनार तट पर दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम का नियंत्रित तरीके से विस्फोट किया गया.
इमेज कैप्शन, नीदरलैंड में स्थित वासेनार तट पर दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम का नियंत्रित तरीके से विस्फोट किया गया.
ऑस्टिन में गर्भपात का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं ने टेक्सस संसद के विशेष सत्र को बाधित करने की कोशिश की. सांसदों ने गर्भाधारण के 20 हफ्ते बाद गर्भपात पर पांबदी लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी है.
इमेज कैप्शन, ऑस्टिन में गर्भपात का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं ने टेक्सस संसद के विशेष सत्र को बाधित करने की कोशिश की. सांसदों ने गर्भाधारण के 20 हफ्ते बाद गर्भपात पर पांबदी लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी है.
ब्रिटेन के कई हिस्सों में पारा उपर जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. तापमान बढ़ने से मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है ताकि स्वास्थय सेवाओं को एलर्ट किया जा सके और बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान दिया जा सके.
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के कई हिस्सों में पारा उपर जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. तापमान बढ़ने से मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है ताकि स्वास्थय सेवाओं को एलर्ट किया जा सके और बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान दिया जा सके.
ग्रीस की संसद ने सार्वजनिक क्षेत्र में सुधार वाले बिल को मंजूरी दी है जिससे हज़ारों लोगों की नौकरी जाने का खतरा हो गया है. बहस के दौरान वहां प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर विरोध किया.
इमेज कैप्शन, ग्रीस की संसद ने सार्वजनिक क्षेत्र में सुधार वाले बिल को मंजूरी दी है जिससे हज़ारों लोगों की नौकरी जाने का खतरा हो गया है. बहस के दौरान वहां प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर विरोध किया.
उत्तरी आयरलैंड की एंट्रीम काउंटी में डालरियाडा फेस्टीवल के दौरान प्रतियोगिया में भाग लेते घुडसवार.
इमेज कैप्शन, उत्तरी आयरलैंड की एंट्रीम काउंटी में डालरियाडा फेस्टीवल के दौरान प्रतियोगिया में भाग लेते घुडसवार.
जॉर्डन के शहर के मफराक में स्थित ज़तारी शरणार्थी शिविर.ये कैंप जार्डन -सीरियाई सीमा के पांच मील की दूरी पर है.
इमेज कैप्शन, जॉर्डन के शहर के मफराक में स्थित ज़तारी शरणार्थी शिविर.ये कैंप जार्डन -सीरियाई सीमा के पांच मील की दूरी पर है.