फिर से गुलज़ार होंगे डांस बार

प्रकाशित

सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फ़ैसले के बाद महाराष्ट्र के डांस बारों में फिर से रौनक लौटेगी. हालांकि इसके लिए होटलों और बारों को लाइसेंस लेना पड़ेगा. चलिए कुछ तस्वीरों के साथ डांस बारों की दुनिया में.

मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बारों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. ये प्रतिबंध लगाए जाने से पहले तक, साल 2005 में क़रीब 1400 डांस बारों में एक लाख ‘बार डांसर्स’ काम करती थीं.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, अकेले मुंबई शहर में क़रीब 700 डांस बार चलते थे और इन्हें शहर की नाइट लाइफ़ का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता था.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, बार में महिलाएं मेहमानों के लिए डांस करती थीं और लोग पैसे लुटाया करते थे.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र सरकार ने साल 2005 में डांस बारों पर ये कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इनसे समाज का माहौल ख़राब होता है. इस प्रतिबंध का बार मालिकों और डांसर्स ने कड़ा विरोध किया था.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, साल 2006 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रतिबंध को हटाते हुए कहा था कि ये भेदभावपूर्ण रवैया है और बराबरी के अधिकार का हनन है. इस फैसले के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दायर की थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सुनवाई पूरी होने तक डांस बार बंद ही रहे.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, डांस बारों पर पाबंदी लगने के बाद बहुत सी डांसरों की नौकरी चली गई और इनमें से कई देह व्यापार करने को भी मजबूर हो गईं.
मुंबई बार डांस
इमेज कैप्शन, बार मालिक और डांसर सरकार के इन आरोपों को ख़ारिज करते हैं कि उनकी वजह से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है. उनके अनुसार वो भारत में लंबे समय से रही संगीत और नृत्य की रिवायत को बढ़ावा दे रहे है.