रविवार को 'सुपरमून' होगा जब पूरा चांद पृथ्वी के सबसे नज़दीक होता है और इसका आकार सबसे बड़ा दिखता है.
इमेज कैप्शन, अमरीका के न्यू जर्सी के होबोकेन के ऊपर आकाश में चांद के सामने से गुज़रता एक हवाईजहाज़. इस रविवार को 'सुपरमून' होगा जब पूरा चांद पृथ्वी के सबसे नज़दीक होता है और इसका आकार सबसे बड़ा दिखता है.
इमेज कैप्शन, टोक्यो में एक प्रदर्शनी के प्रीव्यू के दौरान हैरी पॉटर की पोशाक पहने खड़ा एक नन्हा फैन.
इमेज कैप्शन, सिंगापुर में कोहरा खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है जिसके चलते सरकार को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी देनी पड़ी है. ये कोहरा इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में खेती के लिए ज़मीन साफ़ करने के लिए जंगलों में अवैध रुप से आग लगाने से हो रहा है. इस तस्वीर में सिंगापुर में सुबह वर्जिश के दौरान मुंह पर मास्क लगाए लोग दिख रहे हैं.
इमेज कैप्शन, न्यू जर्सी के ब्लूमफ़ील्ड में एक आइसक्रीम पार्लर में जिस मेज़ पर 'रिज़र्वड' बोर्ड रखा है वो एचबीओ धारावाहिक द सोप्रानोज़ में दिखाया गया था. इस धारावाहिक में एक माफ़िया बॉस का रोल करने वाले अमरीकी ऐक्टर जेम्स गैंडॉलफिनी का 51 साल की उम्र में देहांत हो गया.
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉर्ज ऑस्बॉर्न ने एक भाषण के दौरान कहा है कि सरकार लॉयड्स बैंक में अपनी हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेचेगी.
इमेज कैप्शन, रियो डी जनेरो में टीवी पर कंफडेरेशन कप फुटबॉल मैच देख रहे लोगों ने मैक्सिको के खिलाफ़ ब्राज़ील के गोल पर जश्न मनाया. ब्राज़ील ने मैच 2-0 से जीता.
इमेज कैप्शन, चीन के शंघाई शहर के टॉन्गी विश्वविद्यालय में इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम को देखने उमड़ी भीड़.
इमेज कैप्शन, 50वें अंतरराष्ट्रीय पेरिस एयर शो के दौरान ले बोर्गे हवाई अड्डे पर रूसी सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमान
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के सांतो टोमास विश्वविद्यालय के इंजीनियर रोबोकप विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी रोबोट फुटबॉल टीम की जांच करते दिख रहे हैं. .ये चैंपियनशिप इस महीने नीदरलैंड्स में होने वाली है.
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के बर्कशायर में रॉयल ऐस्कॉट के तीसरे दिन दौड़ देखने आए दर्शक.