टीनैशियस: 'हर कोई समान है' का नारा देने वाली ये जहाज वर्ष 2000 में बनाई गई थी. इसकी खासियत ये है कि शारीरिक रुप से सक्षम और शारीरिक तौर पर अक्षम लोग इसे एक समान चला पाएंगे. इसके चालक दल में शारीरिक रुप से सक्षम और अक्षम दोनों ही तरह के लोगों को शामिल किया गया है और जो लोग व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए अलग से केबिन बनाई गई है.
श्रॉपशायर लैड: ए पाथ टू रिकवरी. इस संकरी नाव के चालक दल में 12 सैनिकों को शामिल किया गया है जिनमें से आठ अफगानिस्तान, इराक और अन्य युद्ध की मैदानों में घायल हुए हैं. ये लोग उत्तरी श्रॉपशायर से लंदन पहुंचने के लिए लगातार तीन सप्ताह नदियों पर यात्रा करेंगे. इस नाव के पीछे-पीछे एक और छोटी नाव कार्यक्रम स्थल तक आएगी.
फायरबोट्स: द मैसी शॉ एंड मोर.
लंदन के अग्निशमन दस्ते के सबसे चर्चित नावों में से एक द मैसी शॉ को भी इस पैजेंट में शामिल किया जाएगा. अब रिटायर हो चुकी इस नौका ने डंक्रिक के गहरे पानी से करीब 500 सैनिकों को बाहर निकालकर उन्हें तट पर लगी बड़े नावों तक पहुंचाने का काम किया था और नौका के झंडे से घायल सैनिकों की मरहम पट्टी की गई थी.
फोर्स वेसल्स: वॉर हीरो.
इस मौके पर 140 की संख्या में ऐतिहासिक पोत महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में टेम्स नदी में नौकायान करेंगे.
ये वो जहाज होगें जिनका द्वितीय विश्वयुद्ध में बड़ा योगदान रहा है, इनमें एयर सी रेसक्यू, एयर फोर्स रेसक्यू, ब्रितानी सेना और राजशाही नौसेना शामिल है जो उन 22 नावों की सूची में शामिल थे जिन्होंने समुद्र पर 13 हजार हवाई सैनिकों की रक्षा की थी.
टग्स, स्टीमर्स, लाइफबोट्स.
ब्रिटेन की महारानी के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के टग बोट्स, स्टीमर और जीवन रक्षक नौकाओं को शामिल होंगे. इनमें व्हेलडेल नाम की टग-नौका भी होगी जिसका निर्माण 1959 में किया गया था और इसका इस्तेमाल योर्कशायर की खदानों से कोयला लाने के लिए किया जाता था. इस टग-बोट को 1997 में यॉर्कशायर के वॉटरवेज म्यूज़ियम लेकर इसकी मरम्मत की थी.
ग्लोरियाना: रॉयल बार्ज.
90 फीट लंबी रॉयल रो-बार्ज ग्लोरियाना नौका विहार करने वाली ब्रिटेन की सबसे बड़ी नाव है. इसका निर्माण खासतौर पर इस आयोजन के लिए किया गया है और ये कार्यक्रम के दौरान 1 हज़ार नावों के बेड़े की अगुवाई करेगा. इस नाव को राजकुमार चार्ल्स के निजी बागीचे में उगाए गए अखरोट के पेड़ों के लकड़ियों से बनाया गया है. इस नाव नाम भले ही रॉयल बार्ज रखा गया है लेकिन इसमें महारानी एलिजाबेथ सवार नहीं होंगी.


















